नील नितिन मुकेश ने किया नन्‍हीं परी का नामकरण, जानिए क्या रखा बेटी का नाम

पिछले दिनों खबर आई थी कि नील नितिन मुकेश और उनकी पत्‍नी के घर नन्‍हीं परी आई है, हालांकि नील नितिन मुकेश ने पहले ही सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी दी थी. अब खबर आ रही है कि नील ने अपनी बेटी का नामकरण कर दिया है. क्‍योंकि यह इस दंपति का पहला बच्चा है. इसलिए इसके नाम को लेकर भी नील के प्रशंसक उत्‍सुक थे. वैसे भी इन दिनों बॉलीवुड सेलिब्रेटीज के बच्‍चों के नाम बहुत अलग और नए होते हैं ऐसे में नील ने अपनी बेटी का नाम भी एकदम अलग से चुना है.

नाम का मतलब ही नया
नील नितिन मुकेश और उनकी पत्‍नी रुक्मिणी ने अपनी न्‍यू बॉर्न बेबी का नाम बहुत सोच समझ कर रखा है. इस नाम में माता पिता दोनों के नाम भी शामिल हैं तो वहीं इसका अर्थ भी है नया. बता दें की नील ने अपनी बेटी का नाम ‘नुर्वी’ रखा है. नील ने ट्वीट कर बताया, ‘हमारी प्यारी बेटी नुर्वी के आगमन की खबर देते हुये रुक्मिणी और मुझे गर्व हो रहा है। पूरा मुकेश परिवार प्रफुल्लित है। भगवान की कृपा से मां और बेटी दोनों सकुशल हैं।’

नील नितिन मुकेश बॉलीवुड के महान गायक मुकेश के पोते और काबिल गायक नितिन मुकेश के बेटे हैं. नील को उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए भी जाना जाता है. बता दें कि नील इन दिनों अपने छोटे भाई नमन के अनटाइटल्ड थ्रिलर की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट आद्या शर्मा को लिया गया है। इसके अलावा वह बाहुबली फेम प्रभास के साथ ‘साहो’ में जल्द नजर आने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube