नेताजी की जयंती पर मोदी ने किया संग्रहालय का उद्घाटन

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के लाल किले में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस और भारतीय राष्ट्रीय सेना को समर्पित संग्रहालय का उद्घाटन किया। राष्ट्र आज आजाद हिंद फौज के संस्थापक स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चन्द्र बोस को उनकी जयंती पर याद कर रहा है। लाल किले में संग्रहालय के उद्घाटन अवसर पर केन्द्रीय संस्कृति मंत्री महेश चन्द शर्मा और आजाद हिन्द फौज में रहे सेनानी भी मौजूद थे।
प्रधानमंत्री ने जलियांवाला बाग और प्रथम विश्व युद्ध को समर्पित ‘याद ए- जलियां’ संग्रहालय, भारत के प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन को समर्पित और भारतीय कला को समर्पित संग्रहालय का भी दौरा किया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube