न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों पर आतंकी हमला, 49 की मौत

भारतीय मूल के 9 लोग लापता, 20 से ज्यादा घायल

क्राइस्टचर्च : न्यूजीलैंड की दो मस्जिद में शुक्रवार को हुए आतंकी हमले में करीब 9 भारतीय अथवा भारतीय समुदाय के नागरिकों के लापता होने की खबर है। न्यूजीलैंड में भारतीय उच्चायुक्त संजीव कोहनी ने अलग-अलग सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी ट्विटर पर दी। इस गोलीबारी में कम-से-कम 49 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद अधिकारियों ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है और तीन अन्य को हिरासत में ले लिया गया। एक विस्फोटक का समय रहते पता लगा लिया गया। ऐसा लग रहा है कि इस नस्लीय हमले की योजना बहुत सावधानीपूर्वक तैयार की गई थी।

प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने इसे ‘हिंसा की एक असाधारण और अभूतपूर्व” घटना बताते हुये स्वीकार किया कि इसमें प्रभावित लोग या तो प्रवासी हैं या फिर शरणार्थी हैं। मृतकों की संख्या बताते हुये उन्होंने कहा कि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा, ‘यह स्पष्ट है कि इसे अब केवल आतंकवादी हमला ही करार दिया जा सकता है। हम जितना जानते हैं, ऐसा लगता है कि यह पूर्व नियोजित था। पुलिस ने गोलीबारी के बाद तीन पुरुषों और एक महिला को हिरासत में ले लिया। इनमें से एक व्यक्ति पर बाद में हत्याओं का आरोप लगाया गया। इस घटना से देश की 50 लाख की आबादी में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस घटना में और हमलावर शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा के स्तर को दूसरे सर्वोच्च स्तर तक ले जाया गया है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube