न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए किया टीम का एलान

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र भारत के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की T20I सीरीज से बाहर हो गए हैं। पिछले हफ्ते एक प्रमोशनल शूट के दौरान उनके कंधे में चोट लग गई थी और अब उन्हें ठीक होने में कम से कम छह हफ्ते लगेंगे। वनडे सीरीज में उनकी वापसी हो सकती है। टी20 सीरीज की 22 अक्‍टूबर से और वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी।

न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वॉल्टर ने कहा, “रचिन के लिए हमें बहुत बुरा लग रहा है। इस समर में वह हमारे लिए अहम भूमिका निभाने वाले हैं, इसलिए जरूरी है कि वह अपनी रिकवरी में जल्दबाजी न करें। हमें उम्मीद है कि वह वनडे सीरीज के लिए वापसी कर लेंगे।”

रचिन की गैर-मौजूदगी में मिडिल-ऑर्डर में एक विकल्प के तौर पर बेवॉन जैकब्स को टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने 11 T20I मैच खेले हैं और बांग्लादेश के खिलाफ अपने पिछले मैच में नाबाद 62 रन बनाकर इस सीरीज में आ रहे हैं।

न्यूजीलैंड ने अपने तेज गेंदबाजों के ग्रुप में एडम मिल्ने को भी शामिल किया है। टीम में लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स और नाथन स्मिथ शामिल हैं। मिल्ने एक साल से ज्‍यादा समय के बाद अपना पहला T20I मैच खेलने की दौड़ में हैं। वहीं, बेन सियर्स पर विचार नहीं किया गया क्योंकि वह टखने की चोट से उबर रहे हैं।

न्‍यूजीलैंड टीम
मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट, नाथन स्मिथ।

टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20: 22 अक्‍टूबर
दूसरा टी20: 24 अक्‍टूबर
तीसरा टी20: 27 अक्‍टूबर
चौथा टी20: 30 अक्‍टूबर
पांचवां टी20: 1 नवंबर

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me