पटना में नड्डा आज करेंगे भाजपा के विशेष सदस्यता अभियान की शुरुआत

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज बिहार की राजधानी पटना में भाजपा की अहम बैठक में हिस्सा लेंगे। भाजपा अध्यक्ष पटना में भाजपा केै विशेष सदस्यता अभियान की शुरुआत भी करेंगे।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में होने वाली इस बैठक में पार्टी के सभी राज्य एवं केंद्र सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, एमएलसी, मंच-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और प्रदेश स्तरीय नेता शामिल होंगे। इस दौरान नड्डा सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे। जेपी नड्डा का सितंबरे में यह दूसरा बिहार दौरा होगा। इससे पहले वो 7 सितंबर को बिहार दौरे पर आए थे। नड्डा आज सुबह 10.30 बजे विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल सहित अन्य नेता उनकी अगवानी करेंगे। एयरपोर्ट से सीधे वे बिहार विधानसभा के पास सप्तमूर्ति पहुंचेंगे और शहीदों को माल्यार्पण करेंगे। वहां से भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने का कार्यक्रम है, जहां सुबह 11.15 बजे से पार्टी की बैठक शुरू होगी।

भाजपा अध्यक्ष विशेष सदस्यता अभियान की शुरुआत भी करेंगे। दोपहर डेढ़ बजे तक बैठक चलने की उम्मीद है। इस दौरान नड्डा पैरालंपिक के विजेता खिलाड़ियों को भी सम्मानित करेंगे। इसके बाद वे पटना से हैदराबाद के लिए रवाना हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube