पाकिस्तान: करतारपुर साहिब में दर्शन करने गई सिख लड़की तीन दिन बाद मिली

पाकिस्तान के गुरुद्वारा करतारपुर साहिब में दर्शन करने के लिए तीन दिन पहले गए एक जत्थे से लापता हुई सिख लड़की 3 दिन बाद मिल गई है। सोमवार देर रात मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट करते हुए बताया है कि हरियाणा कि रहने वाली यह लड़की किसी पाकिस्तानी युवक से मिलने गई थी। पाक रेंजरों ने उसे देखकर अपने संरक्षण में लिया है। इस मामले में पाकिस्तान पुलिस ने लाहौर और फैसलाबाद से 4 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि गुरु नानक देव की 550वीं वर्षगांठ के मौके पर 9 नवंबर से पाकिस्तान द्वारा खोले गए करतारपुर गलियारे के रास्ते भारत से रोजाना हजारों तीर्थयात्री दर्शन के लिए वहां जा रहे हैं। हरियाणा की निवासी  यह लड़की तीन दिन पहले जत्थे में श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा माथा टेकने गई थी। किन्तु सूचना मिली कि वह लड़की पाकिस्तान जाने के बाद लापता हो गई है, जिसे कुछ पाकिस्तानी लड़कों ने बहका दिया और अपने साथ ले गए।

अकाली नेता मनजिंदर सिंह ने अपने ट्वीट में यह भी लिखा कि पाकिस्तान में हिंदू और सिख लड़कियों को बहका कर लव जिहाद के जाल में फंसाया जा रहा है और इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर करने का चलन जोरों पर है। पाक में श्री करतारपुर साहिब आने वाले तीर्थयात्री इससे सतर्क रहें।

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube