पान विलास ने पेश किया विशेष दशहरा ऑफर

लखनऊ : दशहरा पूरे देश में मनाए जाने वाले सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। दशहरा के दिन खत्म होने वाला नौ दिन का यह उत्सव उत्तर प्रदेश में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। यूपी में इस विशेष अवसर पर पान मसाला के 5 प्रीमियम सेगमेंट में मार्केट लीडर ब्रांड- पान विलास ने अपना विशेष ऑफर- ’शौक से दुुनिया घूमो’ शुरू किया है। इस विशेष ऑफर के तहत, ग्राहक कई उपहार जीत सकते हैं, जैसे – 18,00,000 रुपये का पेटीएम कैशबैक और मोबाइल रिचार्ज, 500 सफारी ट्रैवल बैग और पेरिस, सिंगापुर और कुआलालंपुर के लिए 40 ट्रिप का मेगा प्राइज। विदेशी स्थानीय लोग भी केवल एक पैक खरीदकर और एसएमएस द्वारा कोड भेजकर इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

च्यूविंग एंड कन्फेक्शनरी के कैटेगरी हेड अनिरबान सेन ने बताया कि पान विलास स्वयं को ’शौक बड़ी चीज़ है’ के माध्यम से व्यक्त करता हैं। ’शौक बड़ी चीज है’ जुनून का प्रतीक है जिसका सृजन पान विलास ने किया है और वह विजेताओं की भावना को सलाम करता है जो सर्वश्रेष्ठ हासिल करने के लिए अपनी खोज को पूरा करने के लिए कहीं भी जा सकते हैं। अपने ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए, हमारा लक्ष्य विशेष रूप से इस उत्सव के मौसम के दौरान ‘शौक’ को अगले स्तर तक ले जाना है।’

’शौक से दुनिया घूमो’ का पान विलास अभियान राज्य के सबसे बड़े त्यौहार के साथ उपभोक्ताओं के इस जुनून को सेलिब्रेट करता है और दुनिया को देखने का अवसर प्रदान करता है। उत्तर प्रदेश के साथ-साथ, पान विलास दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, उड़ीसा और मध्य प्रदेश जैसे विभिन्न राज्यों में भी दषहरा और नवरात्रि उत्सव के साथ एक इंटीग्रेटेड ऑफर- ‘शौक से दुनिया घूमो’ थीम के साथ इस अभियान को शुरू करेगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube