पीएम मोदी का काशी दौरा: समर्थकों को देख पीएम ने रुकवाई कार

काशी में आयोजित तीन दिवसीय एयर शो में शामिल होने के लिए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से नमो घाट पहुंचे। इस दौरान पुलिस लाइन से नमो घाट तक जगह-जगह लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। भदऊचुंगी के पास सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए खड़े थे। 

समर्थकों का उत्साह देख पीएम मोदी ने अपनी कार रुकवाई और बाहर निकलकर हाथ हिलाते हुए लोगों का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों की खुशी देखते ही बना। लोगों ने ‘विश्वनाथ की नगरी में मोदी जी का स्वागत है’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाकर उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं। वहीं लोगों ने पीएम से चिल्लाकर कहा कि रोड शो बहुत शानदार है।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 12:45 बजे लोगों का अभिवादन करते हुए एयर शो में शामिल होने के लिए नमो घाट की ओर रवाना हो गए। पीएम की एक झलक पाने के लिए सड़क किनारे जुटे लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Loading...

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me