पीवी सिंधु जापान ओपन के क्वार्टर फाइनल में अकाने यामागुची के सामने

विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु जापान ओपन के क्वार्टर फाइनल में जापान की अकाने यामागुची के सामने है। दोनों ही शटलर छह दिन में दूसरी बार टकरा रहीं हैं। रविवार को इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में सिंधु को 22 वर्षीय यामागुची के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। यह सिंधु की यामागुची के हाथों 15 मुकाबलों में पांचवीं हार थी। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधु ने इस हार से पहले यामागुची के खिलाफ लगातार चार मुकाबले जीते थे। अब सिंधु के पास छह दिन में पहले मिली हार का बदला लेने का मौका है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube