पीसी चाको अपना पद छोड़ना चाहते: दिल्ली कांग्रेस

दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको अपना पद छोड़ना चाहते हैं। चाको ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर अपना पद छोड़ने की इच्छा जताई है। पत्र में पीसी चाको ने सोनिया गांधी से प्रभारी पद की जिम्मेदारी वापस लेने की गुजारिश की है।

पीसी चाको पिछले चार साल से दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी हैं और अब वे वापस केरल जाना चाहते हैं। बता दें कि दिल्ली में इस समय प्रदेश अध्यक्ष का पद भी रिक्त है। पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन के बाद से अभी तक किसी नेता की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति नहीं हुई है।

बता दें कि दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। कांग्रेस नए प्रदेश अध्यक्ष के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। हालांकि अभी तक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर किसी की नियुक्ति नहीं हुई है। इसके लिए पीसी चाको ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा था। अभी हाल में ही सोनिया गांधी ने नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में पीसी चाको भी मौजूद रहे थे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube