पुडुचेरी में 14 वर्षों से हाईकोर्ट के कहने के बाद भी कांग्रेस ने यहाँ निकाय चुनाव नहीं कराए : गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह :  स्थानीय निकाय के चुनाव लोकतंत्र में बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। आप बताइये ये चुनाव होने चाहिए या नहीं? लेकिन यहां 14 वर्षों से हाईकोर्ट के कहने के बाद भी निकाय चुनाव नहीं हुए। क्योंकि उन्हें डर था कि चुनाव हुआ तो भाजपा का कमल यहां खिल जाएगा।

अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने पुडुचेरी के विकास के लिए ढेर सारे काम किए हैं। पुडुचेरी के अंदर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए उड़ान योजना के तहत बेंगलुरु और हैदराबाद से पुडुचेरी को जोड़ा गया है।

अभी-अभी 25 तारीख को मोदी ने एक छोटे पोर्ट का भूमिपूजन करके यहां पर जो सागर किनारे रहने वाले लोग हैं, उनके विकास के लिए एक बहुत बड़ा रास्ता खोला है। ये पोर्ट 2009 से बंद था, अब बहुत जल्दी ही शुरू होने जो रहा है।

अमित शाह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के मछुआरों के लिए अलग मंत्रालय बनाए जाने की मांग को लेकर हमला बोला। शाह ने कहा, मैं पुदुचेरी की जनता को पूछना चाहता हूं, जिस पार्टी के नेता चार टर्म से लोकसभा में है, उसको ये भी मालूम नहीं है कि दो साल से देश में मत्स्य पालन विभाग शुरू हो चुका है।

वो पार्टी पुदुचेरी का कल्याण कर सकती है?मत्स्य पालन के महत्वपूर्ण इंफ्रस्ट्रक्चर की खामियों को दूर करने के लिए मोदी सरकार ने 20 हजार करोड़ रुपये का बजट दिया है। इसका सबसे ज्यादा फायदा हमारे पुदुचेरी को मिलने वाला है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube