पुलिस ने राजकीय बालिका गृह से गायब 12 बालिकाओं को दो घंटे में किया बरामद, 6 कर्मचारी निलंबित

पुलिस ने राजकीय बालिका गृह से गायब 12 बालिकाओं को दो घंटे में किया बरामद, 6 कर्मचारी निलंबित

बलिया। बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के निधरिया गांव में स्थित राजकीय बालिका गृह से गायब सभी 12 बालिकाओं को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने सिर्फ दो घंटे में ही सभी बालिकाओं को बरामद कर लिया है। वहीं, इस मामले में लापरवाही बरतने पर 6 कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं।

20 जुलाई की रात गायब हुई थीं बालिकाएं

जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज ने गुरुवार को बताया कि फेफना थाना क्षेत्र के निधरिया गांव में स्थित राजकीय बालिका गृह से 20 जुलाई की देर रात 12 बालिकाएं गायब हो गईं थी। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के दो घंटे के अंदर ही 12 बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी अदिति सिंह ने इस मामले की जांच के लिए बुधवार को एक समिति गठित की थी। समिति में उप जिलाधिकारी सदर व जिला प्रोबेशन अधिकारी शामिल किये गए थे। समिति की जांच में इस मामले में घटना में प्रथम दृष्टया बालिका गृह पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है।

6 कर्मचारी निलंबित

समर बहादुर सरोज के मुताबिक, दो महिला होमगार्ड रमावती देवी व लीला देवी, दो पुरुष होमगार्ड हंसराज यादव व छोटे लाल यादव तथा दो विभागीय कर्मचारी राजेश व बीरबल यादव को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube