पैरा-ओलंपिक खिलाड़ी दीपा मलिक को बड़ा सम्मान, न्यूजीलैंड सरकार ने दिया सर एडमंड हिलेरी फैलोशिप

नई दिल्ल : रियो पैरा-ओलंपिक की रजत पदक विजेता दीपा मलिक को गुरुवार को न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न की तरफ से सर एडमंड हिलेरी फैलोशिप 2019 के लिए चुना गया है। दीपा को यह फैलोशिप उनकी ‘प्रेरणादायी उपलब्धि’ के लिए दिया गया है। दीपा भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल, सांस्कृतिक और लोगों के बीच आपसी संबंध प्रगाढ़ करने के लिए काम करेगी। न्यूजीलैंड उच्चायोग ने विज्ञप्ति में कहा कि हमें यह घोषणा करते हुए अपार खुशी हो रही है कि 2019 के लिये न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री की तरफ से सर एडमंड हिलेरी फेलोशिप से भारतीय पैरालंपिक एथलीट दीपा मलिक को सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न द्वारा दी गयी इस फैलोशिप का उद्देश्य भारत और न्यूजीलैंड के बीच संबंधों को मजबूत करना है।

उल्लेखनीय है कि 48 वर्षीय दीपा ने रियो ओलंपिक 2016 में गोला फेंक की एफ53 स्पर्धा में रजत पदक जीता था। पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी थी। वह लगातार तीन एशियाई पैरा खेलों 2010, 2014 और 2018 में पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी है। वह पदमश्री और अर्जुन पुरस्कार विजेता भी हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube