प्रधानमंत्री कार्यालय के PRO जगदीश ठक्कर का निधन, ट्विटर पर भावुक हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री कार्यालय के जनसम्पर्क अधिकारी (पीआरओ) एवं वरिष्ठ पत्रकार जगदीश ठक्कर का यहां सोमवार को निधन हो गया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. 72 वर्षीय ठक्कर पिछले कुछ समय से बीमार थे. उन्होंने दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अंतिम श्वांस ली.  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक ऐसा बेहतरीन इंसान बताया, जो अपने काम से प्रेम करता था. 

मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘‘पीएमओ के पीआरओ जगदीश ठक्कर के निधन से बेहद दुखी हूं. जगदीश भाई वरिष्ठ पत्रकार थे और मुझे गुजरात तथा दिल्ली, दोनों जगह उनके साथ वर्षों तक काम करने का सुअवसर मिला. वह अपनी सादगी और मिलनसार व्यवहार के लिए पहचाने जाते थे.’’ 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube