प्रधानमंत्री मोदी ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की स्तुति की

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की स्तुति की। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा,” नवरात्रि में मां महागौरी का चरण-वंदन! देवी मां की कृपा से उनके सभी भक्तों के जीवन में संपन्नता और प्रसन्नता बनी रहे। इसी कामना के साथ उनकी स्तुति की। ” उल्लेखनीय है महागौरी का स्तुति मंत्र है-श्वेते वृषे समरूढा श्वेताम्बराधरा शुचिः। महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा।।

नवरात्रि के आठवें दिन को महाष्टमी या दुर्गा अष्टमी भी कहा जाता है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है। वह भगवान शिव की अर्धांगिनी है। इसलिए उनकी उपासना से महादेव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। इस दौरान कन्या पूजन का भी विधान है ।मान्यता है कि कन्या पूजन कराने से परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही साधक पर मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है। इस दौरान देवी की पूजा में आरती करने को अति शुभ होता है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube