प्राची देसाई आज मना रही अपना 32वां जन्मदिन, टेलीविजन से फिल्मों तक बिखेरा अपना जलवा

 टेलीविज़न के बाद फिल्मों में कमाल करने वाली एक्ट्रेस प्राची देसाई आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। प्राची देसाई का जन्म गुजरात के सूरत में हुआ। पिता निरंजन और अमीता के घर जन्मी प्राची ने पुणे से पढ़ाई की। उनकी एक बहन ईशा हैं। कॉलेज करने के बाद प्राची मुंबई आ गईं।

प्राची ने  साल 2006 में जी टीवी के सीरियल कसम से (Kasam Se) में बानी की भूमिका निभाने के बाद से लोगों के दिल में अपने लिए जगह बना ली। इस रोल के लिए उन्हें कई बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिले। प्राची ने रॉक ऑन, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई, बोल बच्चन और अजहर जैसी फिल्मों में काम किया है। प्राची को बॉलीवुड में भी आए हुए करीब 12 साल हो गए।

प्राची देसाई ने सिर्फ दो सीरियल में ही काम किया और जिसके बाद उन्हें फरहान अख्तर के साथ रॉक ऑन में रोल ऑफर हुआ और बिना मौका गवाएं उन्होंने ये फिल्म कर भी ली। ‘रॉक ऑन’ के बाद प्राची को रूमी जाफरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लाइफ पार्टनर’ का हिस्सा बनने का मौका मिला। हालांकि यह फिल्म कुछ ज्यादा अच्छा नहीं कर सकी। बावजूद इसके प्राची को अगली बार मिलन लूथरिया की इस फिल्म में जगह मिली। यहां वह इमरान हाशमी के किरदार शोएब खान की प्रेमिका मुमताज के किरदार में नजर आईं।

प्राची फिल्मों में तो सक्रिय हैं साथ ही उनके पास देश और दुनिया के काम ज्यादा हैं। प्राची गोआ टूरिज्म की प्रवक्ता और ब्रांड एंबेसडर हैं और अमेरिकी कंपनी न्यूट्रोगेना का देश में चेहरा हैं। वह लक्स लायरा की भी ब्रांड एंबेसडर हैं। टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड तक में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली प्राची देसाई जल्द ही हॉरर फिल्म ‘कोशा’ में नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube