प्रियंका बनीं कांग्रेस महासचिव, पूर्वी यूपी की संभालेंगी कमान

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संगठन में बदलाव करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। इसके साथ ही कांग्रेस में अशोक गहलोत की जगह केसी वेणुगोपाल को महासचिव (संगठन) नियुक्त किया गया है। प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव निुयक्त करने के साथ ही उनको पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार सौंपा गया है। प्रियंका फरवरी के प्रथम सप्ताह में कार्यभार ग्रहण करेंगी। इसके साथ ही पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त करते हुए उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कार्यभार दिया गया है। कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद से उत्तर प्रदेश का प्रभार लेकर उन्हें तत्काल प्रभाव से हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। अशोक गहलोत के राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने के बाद उनको राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के पद से मुक्त करते हुए वेणुगोपाल को यह दायित्व दिया गया है। वेणुगापाल राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) का दायित्व निभाने के साथ ही कर्नाटक कांग्रेस के प्रभारी बने रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube