प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा, बेबी बम्प की फोटोज हुई वायरल!

बॉलीवुड की दुनिया की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हमेशा ही चर्चाओं में बने रहते हैं. विरूष्का की शादी को करीब एक साल बीत चुका है लेकिन अब तक उन्होंने फैंस को गुड न्यूज़ नहीं सुनाई है.

हाल ही में अनुष्का की कुछ तस्वीरें वायरल हुई है जिसे देखने के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि अनुष्का प्रेग्नेंट हैं. 

आपको बता दें अनुष्का की फिल्म ‘सूई धागा’ सितंबर महीने में रिलीज़ हो चुकी है, लेकिन किसी बीमारी के चलते अनुष्का इस फिल्म के प्रमोशन में ज्यादा हिस्सा नहीं ले पाई थी. इसके बाद अनुष्का की फिल्म जीरो का ट्रेलर रिलीज़ हुआ था जिसके कारण वो एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गई थी.

इसी बीच अनुष्का शर्मा की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और इन वायरल तस्वीरें में अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट नज़र आ रही हैं. तस्वीरों में आप देख सकते हैं अनुष्का का पेट थोड़ा सा बाहर की तरफ निकला हुआ दिखाई दे रहा है और इसे देखकर ही उनके प्रेग्नेंट होने के कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि अनुष्का शर्मा ने खुद इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन इस समय तो उनके प्रेग्नेंट होने की बात आग की तरह इंटरनेट पर फैल रही हैं.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube