
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को अच्छे से पता है कि आखिर अपने फैंस और चाहने वालों के दिलों पर राज कैसे करना है। दीपिका वापस से अपने वर्क मोड में आ चुकी हैं और इस वक्त काम पर भी लगी हैं। दूसरी तरफ बेटी दुआ के जन्म के बाद दीपिका ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का भी एलान कर दिया है। इसी बीच दीपिका अब अपनी फिल्म किंग और राका में जुटी हैं, जिसको लेकर एक अपडेट सामने आया है।
प्रेग्नेंसी में भी नहीं थम रहीं दीपिका
दरअसल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने बीते दिनों ही अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का एलान किया है। दीपिका और रणवीर दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं। इसी बीच दीपिका को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे कि क्या वह राका (Raaka) में पूरी तरह से दिखेंगी या फिर उनका रोल कट किया जाएगा।
हालांकि बाद में दीपिका की टीम ने ये साफ किया है कि ना तो उनका रोल छोटा होगा और ना हो वह रिप्लेस होंगी, जबकि वह पूरी शिद्दत के साथ काम करेंगी और ऊपर से एक्शन सीन्स की शूटिंग भी करेंगीं। एक सोर्स ने जानकारी दी है कि, दीपिका कहानी की मुख्य कड़ी बनी हुई हैं और उनके सीन्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
एक्शन सीन्स भी करेंगी दीपिका
प्रोडक्शन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया,
‘फिल्म में दीपिका की एंट्री धमाकेदार है और अल्लू अर्जुन के साथ उनका एक बड़ा एक्शन सीन भी है। अब ये सीन्स बॉडी डबल की मदद से शूट किए जाएंगे, जबकि दीपिका खुद ड्रामेटिक और इमोशनल सीन्स की शूटिंग जारी रखेंगी। उनके रोल में कोई कटौती नहीं की गई है और वह वैसी ही बनी रहेगी। दीपिका ‘राका’ की एक लीड एक्ट्रेस हैं और प्रेग्नेंसी की वजह से कहानी में कोई बदलाव नहीं हुआ है।’
मतलब साफ है कि दीपिका प्रेग्नेंसी भी इंटेस सीन्स की शूटिंग जारी रखेंगीं। वहीं जो एक्शन सीन्स होंगे, उसमें दीपिका की बॉडी डबल का इस्तेमाल किया जाएगा। ये फैसला दीपिका की प्रेग्नेंसी के मद्देनजर लिया गया है।
आपको बता दें कि पहले खबर आई थी कि दीपिका फिल्म से बाहर होंगी, तो किसी ने कहा कि फिल्म से दीपिका का रोल छोटा होगा, लेकिन सारी अफवाहें निकलीं। एटली (Atlee) के डायरेक्शन में बनने वाली ‘राका’ में दीपिका और अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं।



