प्रेम प्रसंग से नाराज युवती के भाइयों ने प्रेमी युवक का कटा नाक और कान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध के मामले दिन पर दिन बढ़ते चले जा रहे हैं। अब जो मामला सामने आया है उस मामले में प्रेम प्रसंग से नाराज एक महिला के भाइयों ने प्रेमी युवक के नाक कान काट दिये हैं। जी दरअसल यह मामला जोधपुर संभाग के बाड़मेर जिले के सिणधरी क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस मामले के सामने आने के बाद गंभीर हालत में युवक के परिजन उपचार के लिए युवक को अहदाबाद ले गए हैं। पुलिस का कहना है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है, और दोनों पक्ष अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े हुए हैं

पुलिस के अनुसार सिणधरी क्षेत्र के भटाला गांव में स्कूल से लौट रहे एक शिक्षक के नाक और कान काट दिए गए हैं। उसका प्रेम प्रसंग जिस महिला से था उसी के भाइयों ने यह कारनामा किया है। इस मामले में यह आरोप है कि यह शिक्षक कुछ समय पूर्व एक महिला को भगा ले गया था और उसके बाद से महिला के परिजन युवक पर हमला करने की राह देख रहे थे। वहीं इस मामले के बारे में आरजीटी थानाधिकारी महेंद्र सीरवी ने बताया कि ‘सिणधरी उपखंड के भटाला गांव में कार्यरत एक शिक्षक का गांव की ही एक महिला से प्रेम हो गया। इस बारे में पता चलने के बाद महिला के परिजनों के साथ उसका कई बार विवाद हो गया।

इसी बीच यह शिक्षक उस महिला को अपने साथ ले गया। महिला के भागने के बाद परिजनों का आक्रोश बढ़ गया। उसके बाद एक दिन मौका पाकर महिला के भाई और उसके दोस्तों ने स्कूल से लौटते समय शिक्षक को सुनसान स्थान पर रोका और मारपीट की। उसके बाद उन्होंने शिक्षक का नाक काटने के साथ ही दोनों कान भी काट दिए। इस घटना को करने के बाद सभी वहां से भाग गए। वहीं युवक के परिजनों ने इस मामले में पुलिस को जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube