फ्रांस को हराकर क्रोएशिया दूसरी बार बना डेविस कप का विजेता

लिली (फ्रांस) : क्रोएशिया ने डेविस कप टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। खिताबी मुकाबले में क्रोएशिया ने गत चैम्पियन फ्रांस को 3-1 से हराया। यह दूसरी बार है,जब क्रोएशिया ने यह खिताब जीता है। इससे पहले क्रोएशिया ने 2005 में खिताब जीता था। क्रोएशिया ने पहले दिन दोनों एकल मुकाबले मुकाबले जीतकर 2-0 से बढ़त बनाई थी। इसके बाद पियरे-ह्यूजेस हर्बर्ट और निकोलस महूत ने युगल मुकाबला जीतकर फ्रांस की वापसी कराई थी। इसके बाद मारिन सिलिच ने पहले उलट एकल में फ्रांस के लुकास पाउली को सीधे सेटों में हराकर डेविस कप फाइनल में क्रोएशिया 3-1 से अजेय बढ़त दिलाई। सिलिच ने पाउली को 7-6 (7/3) 6-3 6-3 से हराकर क्रोएशिया को दूसरी बार डेविस कप का खिताब दिलाया। इस जीत के साथ ही क्रोएशिया ने फ्रांस का 11वीं बार खिताब जीतने का सपना भी तोड़ दिया है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube