बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: दान गणना के रजिस्ट्रर में मिली कमियां; BKTC ने खजांची को हटाया

गढ़वाल आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में गठित समिति ने बदरीनाथ मंदिर पहुंच कर जांच पड़ताल की। समिति ने बीकेटीसी से चढ़ावे की गणना प्रक्रिया के साथ ही गणना कक्ष की व्यवस्था को देखा। बीकेटीसी ने दान गणना के रजिस्ट्रर में कमियां पाई जाने पर खजांची संदेश मेहता को हटा कर पूजा कार्यालय में तैनात किया।

बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी के मामले की जांच के दौरान बीकेटीसी ने दान गणना के खजांची संदेश मेहता को हटा दिया है। उसके स्थान पर पूजा कार्यालय से केदार सिंह रावत को खजांची की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा चढ़ावा प्रकरण में अन्य कर्मचारियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने की तैयारी है।

मंदिर में चढ़ावा हेराफेरी मामले की त्रिस्तरीय जांच चल रही है। बीकेटीसी की चार सदस्यीय टीम जांच कर चुकी है। इसके साथ ही पुलिस व शासन स्तर पर उच्च स्तरीय कमेटी मामले की जांच कर रही है।

मंगलवार को मंडलायुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में गठित समिति ने बदरीनाथ मंदिर पहुंच कर जांच पड़ताल की। समिति ने बीकेटीसी से चढ़ावे की गणना प्रक्रिया के साथ ही गणना कक्ष की व्यवस्था को देखा। समिति ने गणना कक्ष की सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर चढ़ावा हेराफेरी की जानकारी जुटाई है।

बीकेटीसी ने दान गणना के रजिस्ट्रर में कमियां पाई जाने पर खजांची संदेश मेहता को हटा कर पूजा कार्यालय में तैनात किया। उनकी जगह पूजा कार्यालय से केदार सिंह रावत को खजांची की जिम्मेदारी दी गई।

बीकेटीसी के सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने खजांची को हटाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, गणना रजिस्ट्रर में कमियों के आधार पर खजांची को हटाया गया। सूत्रों के मुताबिक चढ़ावा मामले में बीकेटीसी की ओर से अन्य कर्मचारियों को जल्द कारण बताओ नोटिस जारी करने की तैयारी है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube