बद्रीनाथ हाईवे पर पिता और पुत्र की हुई दर्दनाक मौत, घर में छाया मातम

ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर बछेलीखाल के समीप एक कार के खाई में गिरने से पिता पुत्र की मौत हो गयी। दोनों देहरादून से कर्णप्रयाग जा रहे थे।

पुलिस ने दुर्घटना का कारण घना कोहरा बताया है। मंगलवार सुबह करीब पौने सात बजे राजमार्ग पर बछेलीखाल के समीप देहरादून से कर्णप्रयाग जा रही कार संख्या यूके 07 बी डब्लू 1452 लगभग 600 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए।

सूचना पर देवप्रयाग थाना प्रभारी विनोद राणा  पुलिस दल एवं आपदा व राहत उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बछेलीखाल पुलिस चौकी से भी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल पर 38 वर्षीय हरीश लाल पुत्र प्यारेलाल निवासी सीमाद्वार देहराखास देहरादून मूल निवासी कर्णप्रयाग व 65 वर्षीय प्यारे लाल पुत्र रैत सिंह खाई में मृत मिले।

दोनों मृतक पिता पुत्र थे। मृतकों को पुलिस व आपदा टीम द्वारा काफी कठिनाई के बाद खाई से निकाला गया। थाना प्रभारी विनोद राणा द्वारा दुर्घटना का कारण घना कोहरा बताया गया है।

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube