बधाई हो, आयुष्मान खुराना के घर से आने वाली है ये खुशखबरी

 आयुष्मान खुराना को इन दिनों ट्विटर पर ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं. लोग इस बात को लेकर सोच में हैं कि, आखिरकार आयुष्मान को क्यों बधाइयां मिल रही हैं. इसका जवाब आ चुका है.

दरअसल, आयुष्मान के घर में ख़ुशी की शहनाई बजने वाली है. अगर आप यह सोच रहे हैं कि रियल लाइफ में तो,  यह सच नहीं है, बल्कि फिल्मी परदे पर आयुष्मान खुराना के घर खुशियां आयी है. उनकी नयी फिल्म बधाई हो का विषय ही कुछ ऐसा है. मंगलवार को दर्शकों के सामने ट्रेलर होगा. फिल्म की कहानी का विषय है कि आयुष्मान खुराना के पेरेंट्स उम्रदराज होने के बावजूद फिर से पेरेंट्स बनने वाले हैं. आयुष्मान के घर उनका छोटा भाई या बहन आने वाले हैं. ऐसे में वह इस स्थिति से कैसे बाहर निकलते हैं, फिल्म की कहानी उसी पर आधारित है. आयुष्मान की मॉम का किरदार फिल्म में नीना गुप्ता निभा रही हैं. एक उम्र के बाद अपने बड़े बच्चे के होने के बावजूद जब आयुष्मान की मां प्रेग्नेंट होती हैं तो क्या-क्या होता है. इसे ही दिलचस्प तरीके से दर्शाने की कोशिश की गई है.

इस बारे में बात करते हुए सान्या मल्होत्रा ने कहा है कि फिल्म दिलचस्प कहानी पर आधारित है, दर्शक इसे पसंद करेंगे, इससे पहले ऐसी कहानी कही नहीं गई है. वहीं आयुष्मान ने कहा है कि उनकी बाकी फिल्मों की तरह इस बार भी उन्होंने अलग तरह का विषय चुना है, जो जिंदगी से जुदा हुआ है. ऐसे में देखना यह है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आती हैं या नहीं. फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन अमित ने किया है

आयुष्मान खुराना श्री राम राघवन की फिल्म अंधाधुन में भी नजर आएंगे. इस फिल्म के जरिए वे पहली बार तब्बू के साथ में काम कर रहे हैं

सोमवार को बधाई हो की रिलीज़ डेट घोषित कर दी गई थी. फिल्म दशहरा के मौके पर 19 अक्टूबर को रिलीज़ होगी. इस दिन पहले विद्युत् जामवाल स्टारर फिल्म जंगली को आना था लेकिन अब ये फिल्म पांच अप्रैल को रिलीज़ होगी. फिल्म की कहानी एक परिवार की होगी, जिसे अचानक ही एक ऐसी ख़बर मिलती है जिसके बाद पूरा परिवार उससे डील करने में लग जाता है. फिल्म में सान्या, आयुष्मान की सहयोगी बनेंगी. सान्या ने स्क्रिप्ट सुनते ही तुरंत फिल्म को हां कह दिया था. सान्या ने इससे पहले आयुष्मान के भाई अपारशक्ति खुराना के साथ दंगल में काम किया था. सान्या के मुताबिक उन्होंने एक एड फिल्म में भी काम किया था , जिसमें आयुष्मान थे। सान्या, अपनी पहली ही फिल्म दंगल से ही काफ़ी चर्चा में रही हैं.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube