बरेली: हिन्दू लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने वाला तांत्रिक गिरफ्तार

बरेली: हिन्दू लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने वाला तांत्रिक गिरफ्तार

बरेली।बदायूं जिले के कादर चौक थाने की पुलिस ने बरेली से धर्म परिवर्तन कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह जादू टोना करने के नाम पर हिन्दू लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराता था। उसके इस गिरोह में कई लोग शामिल हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जनपद बरेली के जगतपुर का निवासी सैय्यद निजाम बताया है। आरोपी ने स्वीकारा है कि धर्म परिवर्तन कराने के नाम पर प्रधान और अवधेश नाम के युवक से 25 लाख रुपये लिए हैं। उसके गैंग में सलीम, सलीम मफुरीदी, आलोक और सैयाद रजब है। यह लोग पैसों का लालच देकर हिन्दू लड़कियों को मुस्लिम धर्म में परिवर्तन कराते हैं। बताया कि अब तक उसने 12-15 लड़कियों का धर्म परिवर्तन करा चुका है।

पुलिस आरोपी को हिरासत में लेने के बाद इनके गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पता लगा रही है। जल्द इन्हें भी गिरफ्तार किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube