बागपत : रिश्वत लेने के मामले में दो सिपाही निलंबित

बागपत। कोतवाली क्षेत्र की निवाड़ा चेक पोस्ट बैरियर पर चेकिंग के दौरान शुक्रवार को दो सिपाहियों को गाड़ी मालिक से रिश्वत लेने के मामले में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने निलंबित किया है। साथ ही दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज हुआ है।

एसपी ने बताया कि कोतवाली पुलिस को शुक्रवार को सूचना प्राप्त हुई कि निवाड़ा चेक पोस्ट के बैरियर पर चेकिंग के दौरान सिपाही राकेश, विनीत कुमार ने गाड़ी मालिक से रिश्वत ली है। इसकी जांच कराई गई, तो आरोप सही पाए गए।

इस संबंध में दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए इनके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इस प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी अपराध कर रहे है। वहीं, एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए है कि ऐसे कृत्य करने वाले किसी भी पुलिस कर्मियों को बख्शा नहीं जायेगा। मामला संज्ञान में आने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube