बिग बॉस के 12वें सीजन में अब और ज्यादा ट्विस्ट देखने को मिलेगा क्योंकि जोड़ियों को तोड़ दिया जाएगा

 बिग बॉस 12 में अभी तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट आने वाले एपिसोड्स में देखा जा सकता है। अब जोड़ियों को सिंगल्स में बांट दिया जाएगा। मतलब जोड़ियो का ब्रेकअप होगा और सबको आगे का रास्ता अकेले ही तय करना होगा। 

बिग बॉस सीजन 12 में कॉमनर और जोड़ियों की घर में एंट्री हुई थी। अभी तक सिंगल और जोड़ियों के बीच मुकाबला चल रहा था। लेकिन आगामी एपिसोड में जोड़ियों का ब्रेकअप होगा और यह सबसे बड़ा ट्विस्ट माना जा रहा है। मतलब अब हर कंटेस्टेंट को एक दूसरे से कॉम्पीट करना होगा। यह हो सकता है कंटेस्टेंट के लिए मुश्किल हो क्योंकि अभी तक जो कंटेस्टेंट्स जोड़ियों में थे वे मिलकर फैसला ले रहे थे और फूंक फूंक कर कदम रख रहे थे। लेकिन अब सबको अकेले ही चलना होगा। देखने वाली बात यह होगी कि जो कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर में जोड़ियों में आए थे उन्हें एक दूसरे के व्यवहार और राज पता होंगे। अब एेसे आगे क्या होता है यह तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।

अगर जोड़ियों की बात की जाए तो सबकी निगाहें फिलहाल जसलीन माथारू और अनूप जलोटा पर ही हैं। क्योंकि इनकी एंट्री बतौर कपल हुई थी। अनूप ने बिग बॉस में ही इस बात की जानकारी दी थी जसलीन उनकी गर्लफ्रेंड है और वे लगभग तीन सालों से रिलेशनशिप में हैं। पिछले एपिसोड में हमने देखा था कि, अनूप को सीक्रेट रूप में भेज दिया गया था। लेकिन वहां से बैठकर वो सभी कंटेस्टेंट्स की एक्टिविटी को देख पा रहे थे। खास तौर पर जसलीन की। सीक्रेट रूम में बैठे अनूप को तब धक्का लगा था जब जसलीन ने उनको लेकर अलग-अलग बाते की थी और दूसरे कंटेस्टेंट से नजदीकियां बढ़ा ली थी। 

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube