बिग बॉस के एक्स कंटेंस्टेंट दीपक ठाकुर और सोमी खान के बीच हुई लड़ाई, जानकर फैंस को लगेगा बुरा

बीते दिनों बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट रहे श्रीसंत ने दीपिका कक्कड़ को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। श्रीसंत ने कहा था कि दीपिका मेरी पत्नी भुवनेश्वरी कुमारी को अनफॉलो कर दिया है। मेरे लिए भुवनेश्वरी का सम्मान सबसे पहले है। यह विवाद अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि दीपक ठाकुर और सोमी खान के बीच भी दरार आ गई । ये लड़ाई इतनी बढ़ गई है कि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

इंडिया फॉरम से हुई बातचीत में दीपक ठाकुर ने इस बात को माना है कि उनके और सोमी खान के बीच कुछ गलतफहमियां हो गई हैं। दीपक ने कहा कि वो सोमी के साथ प्रोफेशनल रहकर अपनी आने वाली म्यूजिक वीडियो को प्रमोट करेंगे।

दीपक ने कहा, ‘हमारे के बीच इतना बड़ा कुछ नहीं हुआ है। हमारे बीच छोटी सी लड़ाई हुई है। मैंने सोमी को अनफॉलो किया है। मैं प्रोफेशनल रहूंगा, ये ऐसी लड़ाई नहीं है कि हम एक दूसरे की शक्ल भी न देखें।

जब इस मामले पर सोमी खान से सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। सोमी ने कहा कि वो फिलहाल दीपक से बात नहीं करना चाहती हैं।

दीपक और सोमी ने अनूप जलोटा और डॉक्टर रीना मेहता के म्यूजिक एलबम ‘केसरिया बालम’ में काम किया है। कुछ दिन पहले ही दोनों इस गाने के शूटिंग के लिए भुज गए थे।

हालांकि कुछ लोग इस लड़ाई के पीछे साजिश मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि दोनों की एल्बम आने वाली है इसलिए ये लड़ाई एक पब्लिसिटी स्टंट भी हो सकता है ।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube