बिगबॉस-12 में आएगा अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट

छोटे पर्दे का सबसे मशहूर रियलिटी शो बिगबॉस तो शुरुआत से ही सभी का सबसे पसंदीदा शो बना हुआ है. बिगबॉस के हर नए सीजन में हर बार ही कई बदलाव देखने को मिलते हैं जो दर्शकों का और ज्यादा मनोरंजन करते हैं. इस बार तो बिगबॉस के 12वां सीजन आने वाला है. कुछ महीनों पहले से ही बिगबॉस-12 की चर्चाएं होना शुरू हो गई थी. कहा जा रहा है कि इस बार बिगबॉस-12 का ग्रैंड प्रीमियर 16 सितम्बर को होना वाला है. हर बार के मुकाबले इस बार बिगबॉस की शुरुआत एक महीने पहले ही हो रही है.

बिगबॉस के हर सीजन की तरह इस सीजन में भी सलमान खान ही सभी का मनोरंजन करने को तैयार हैं. हाल ही में ऐसा सुनने में आया है कि सलमान खान इस बार बिगबॉस के 5 प्रोमो शूट करने वाले हैं. जी हां… बिगबॉस के प्रोमो के जरिए ही दर्शकों को शो की थीम के बारे में पता चलता है. बिगबॉस के सभी प्रोमो के कांसेप्ट ही हमेशा ही अलग और यूनिक होते हैं. बिगबॉस-12 के प्रोमो मुंबई के ही महबूब स्टूडियो में शूट किए जाएंगे. कहा जा रहा है कि इन पांचो ही प्रोमो को थोड़े-थोड़े दिन के गैप से रिलीज़ किया जाएगा.

आपको बता दें इस बार बिगबॉस के लिए जोड़ी का फॉर्मेट रखा गया है यानि कि जोड़ियों को अपने जोड़ीदार के साथ ही शो में एंट्री मिलेगी. अब जब शो जोड़ी के फॉर्मेंट में हैं तो ऐसे में सल्लू मियां भी डबल धमाल तो करेंगे ही. तो सुनने में ये भी आया है कि सलमान खान भी बिगबॉस-12 में डबल रोल में दिखने वाले हैं. इसी के साथ बात करते हैं शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट की ही तो बॉस-12 में 6 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट शामिल होंगे और इसी के साथ 7 कॉमनर्स जोड़ी भी होंगी.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube