बिहार बोर्ड में इस साल भी घोटाला? मूल्यांकन केंद्र से इंटर की 213 कॉपियां गायब

लगातार कुछ सालों से घोटालों से घिरी बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा में इस साल भी घोटाला हो गया। गोपालगंज शहर के एसएस बालिका उच्चत्तर  माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए मूल्यांकन केंद्र से बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा की 213 उत्तर पुस्तिकाएं गायब कर दी गईं। इनमें 67 कॉपियां एडवांस गणित विषय की हैं। 

बोर्ड से कुछ उत्तर पुस्तिकाओं के बारे में जानकारी मांगे जाने पर यह खुलासा हुआ है। इसके बाद हड़कंप मच गया है। विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें विद्यालय के आदेशपाल व रात्रि प्रहरी के अलावा कई कर्मियों को आरोपित बनाया गया है।

स्‍ट्रांग रूम से गायब कर दी गईं कॉपियां 

प्राथमिकी में प्राचार्य ने आरोप लगाया है कि पांच अप्रैल को उत्तर पुस्तिकाओं को स्ट्रांग रूम में रखकर सील कर दिया गया। इसी बीच गत 15 जून को बिहार बोर्ड ने विभिन्न विषयों की कुल 12 उत्तर पुस्तिकाओं की मांग की। उत्तर पुस्तिका मांगे जाने के बाद जब स्ट्रांग रूम खोला गया तो मांगी गई मात्र नौ उत्तर पुस्तिका ही उपलब्ध हो सकीं। जब तमाम उत्तर पुस्तिकाओं की गहराई से जांच की गई तो इस बात का खुलासा हुआ कि स्ट्रांग रूम में रखी गई 213 उत्तर पुस्तिकाएं गायब मिलीं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube