बिहार से राजस्थान तक 17 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट

देशभर में अभी भी मानसून की रफ्तार अभी भी सुस्त बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अनुमान के मुताबिक, आज पूरे देश में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे।

एक तरफ जहां पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट है, वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी-तूफान और कुछ इलाकों में भीषण लू लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। राहत की बात यह है कि अगले कुछ दिनों में मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और बिहार के बचे हुए हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।

दिल्ली-एनसीआर- अगले 2 घंटे में आंधी और बारिश का अलर्ट

बात अगर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली की करें तो दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय बदलावों के कारण दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे तापमान गिरेगा और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

दिल्ली के कौन-कौन से इलाके में होगा प्रभाव?

दिल्ली के प्रभावित इलाकों की बात करें तो नजफगढ़, द्वारका, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट, जाफरपुर, वसंत विहार, वसंत कुंज और आयानगर में इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। वहीं एनसीआर और हरियाणा के गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, बहादुरगढ़, गोहाना, गन्नौर और सोनीपत में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की चेतावनी दी गई है।

राजस्थान में 70 किमी/घंटा की रफ्तार से ‘तूफानी’ आंधी

राजस्थान में आज मौसम सबसे ज्यादा आक्रामक रूप दिखा सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। यहां 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके कभी-कभार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का ‘कहर’

देश में सबसे ज्यादा बारिश पूर्वोत्तर राज्यों में होने का अनुमान है। मौसम विभाग की माने तो अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है, जिससे निचले इलाकों में पानी भरने और भूस्खलन का खतरा है। वहीं नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

अब जानिए मध्य भारत का हाल

बात अब मध्य भारत की करतें हैं। मौसम विभाग की माने तो बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहेगा। बिहार-झारखंड में बिजली गिरने और 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। वहीं पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाकों (उप-हिमालयी क्षेत्रों) में भारी बारिश की चेतावनी है।

ओडिशा में गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं का अलर्ट है। इसके अलावा मध्य प्रदेश (पूर्वी और पश्चिमी) में 50 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी बिजली गिरने और बारिश की संभावना है।

महाराष्ट्र में दोहरी मार- कहीं लू, कहीं उमस

मौसम विभाग की माने तो महाराष्ट्र में दो तरह का मौसम देखने को मिलेगा। कोंकण और गोवा में मौसम काफी उमस भरा रहेगा। वहीं विदर्भ और मराठवाड़ा में फिलहाल लू का प्रकोप जारी रहेगा, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि मौसम के इस बदलते स्वरूप को देखते हुए मौसम विभाग ने सलाह दी है कि देश के जिन हिस्सों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट है, वहां गरज-चमक के दौरान लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें और खुले में जाने से बचें।

Excellent communication skills in writing and verbal both. Arctics, rubber or rubber soled fabric Boots, plastics Boots, rubber or rubber soled fabric Canvas shoes, rubber soled Footholds, rubber Footwear, rubber or rubber soled fabric Gaiters, rubber or rubber soled fabric Galoshes, plastics Galoshes, rubber or rubber soled fabric Overshoes, plastics Overshoes, rubber or rubber soled fabric Pacs, rubber or rubber soled fabric Sandals, rubber Shoes, plastics soles molded to fabric uppers Shoes, rubber or rubber soled fabric uppers Shower sandals or slippers, rubber. Betting nugget: Los Angeles has covered six of its past seven games, with the only exception being Super Bowl LIII, and the Rams have covered all five games as a favorite in that span. Get popular posts from Top Nigeria blogs delivered directly to your email inbox. The filter function is passed a Module object and must return true for each module that should be kept in the map. We offer both physical and electronic copies of photos to suit your needs. Dolphinarium is 1 mi away, and Batumi Water Park is a 7-minute walk from the property. On the western tip of Jamaica is Negril, one of the most important tourist centres of the country. I know, how inconsiderate, don't people realise that this is far more important than my job?! It's a great example of what makes the iPhone and iPad so easy to use - that single button will always take you to the homescreen no matter what you're doing. The area is filled with cafes and restaurants and tons of tourist shopping. We had a blast performing for their 10 year anniversary party. We invest globally with an emphasis on Asia, and employ a value investing philosophy, combined with a quality discipline and deep understanding of long-term economic and industry drivers.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube