बेटी की मर्जी के खिलाफ माँ ने किया यह काम, तो बेटी ने कर ली आत्महत्या…

आजकल माता-पिता अपने बच्चों को कुछ भी नहीं कह सकते हैं क्योंकि आजकल जरा-जरा सी बात पर बच्चे कुछ बहुत बड़ा कदम उठा लेते हैं. ऐसे में हाल ही में एक मामला उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र से सामने आया है जहाँ मां की डांट से क्षुब्ध 12 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. जी हाँ, बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और सभी इस बात से हैरान रह गए. वहीं इस मामले में पुलिस ने बताया कि यह घटना सामने आते ही सभी हैरान रह गए.

वहीं उन्होंने बीते रविवार को बताया कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव में गुडिय़ा नाम की किशोरी ने शनिवार को अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस मामले में फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आने वाली जानकारी के अनुसार गुडिय़ा अपनी बुआ के घर खेजुरी थाना क्षेत्र के हथौज चली गई थी.

वहीं उसकी मां ने उसे मर्जी के बगैर वापस घर बुला लिया और वह इसी बात पर गुस्सा हो गई. वह बुआ के घर रुकना चाहती थी लेकिन माँ ने उसे रुकने नहीं दिया और इसी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद किशोरी ने फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube