बोइंग 737 मैक़्स विमानों का निर्माण कार्य आज से बंद

लॉस एंजेल्स : बोइंग 737 मैक़्स विमानों का निर्माण कार्य आज सोमवार से बंद कर दिया गया है। बोइंग प्रबंधन मंडल ने कहा है कि इससे कम्पनी को 54 अरब डालर की क्षति होगी। प्रबंधन मंडल ने कहा है कि वह इसका निर्माण बंद करने के बावजूद कर्मचारियों की छंटनी नहीं करेगा। यह वही विमान बोइंग 737 मैक्स हैं, जिसके दो विमान पिछले दिनों इंडोनेशिया और इथोपिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। इनमें कुल 346 लोग मारे गये थे। इस दुर्घटना का कारण विमान के साफ्टवेयर में गड़बड़ी होना बताया गया था। इस पर दुनिया भर में बोइंग 737 मैक्स विमानों की उड़ाने रोक दी गई थीं। बोइंग विमान अमेरिका की जीडीपी का एक अहम हिस्सा है। अमेरिका में प्रति माह 54 विमान बनते हैं। अर्थ शास्त्रियों का मत है इनमें मैक्स विमानों के निर्माण पर रोक से अमेरिकी जीडीपी पर कुप्रभाव पड़ना निश्चित है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube