बोइंग 737 मैक्स पर रोक का असर, महंगी हुई हवाई यात्रा

नई दिल्ली : बोइंग 737 मैक्स विमान को प्रतिबंधित किए जाने से अब यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आखिरी समय में यात्रा रद्द होने और कम विकल्पों के चलते उन्हें दोगुने दाम पर टिकट खरीदनी पड़ रही है। माना जा रहा है कि कुछ एयरलाइंस पहले ही खस्ता हालात से गुजर रहे हैं और उन्हें अपनी फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ रही है। जेट एयवेज आर्थिक दिक्कतों के चलते पहले ही 737-मैक्स एयरक्राफ्ट को नहीं उड़ा रहा है। इसी के चलते कुछ रुटों पर लास्ट मिनट बुकिंग की लागत दोगुनी से ज्यादा बढ़ चुकी है। इसमें दिल्ली-मुंबई, मुंबई-चेन्नई, मुंबई-कोलकाता और मुंबई-बेंगलुरु शामिल हैं।

वहीं होली और गर्मियों की छुट्टी को देखते हुए थोड़े समय के लिए किराये में वैसे भी तेजी का रुख है जो आने वाले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। नागर विमानन मंत्रालय ने बुधवार को एक आपातकालीन बैठक कर बोईंग 737 मैक्स के भारतीय हवाई सीमा में परिचालन पर प्रतिबंधित लगा दिया था। यह प्रतिबंध विश्वभर में इस विमान को लेकर फैली आशंका के मद्देनजर लिया गया है। हाल ही में इथोपिया में बोइंग 737 मैक्स विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार सभी 157 यात्रियों की मौत हो गई थी। मरने वालों में एक भारतीय परिवार के 6 सदस्य भी थे। वर्तमान में केवल स्पाइसजेट और जेट एयरवेज के पास ही इस तरह के विमान मौजूद हैं। स्पाइसजेट के पास 12 बोइंग-737 मैक्स विमान है। इनमें से 8 का वर्तमान में परिचालन हो रहा है। प्रतिबंध के चलते बुधवार को स्पाइसजेट की 14 यात्राएं रद्द की गई हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube