बोनी कपूर श्रीदेवी की बहन के न‍िधन से है बहुत दुखी

फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ में श्रीदेवी की बड़ी बहन का रोल करने वाली एक्ट्रेस सुजाता कुमार का निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार थीं और अस्पताल में भर्ती थीं. सुजाता, एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति की बहन थीं. सुजाता के निधन की जानकारी सुचित्रा ने ट्विटर पर दी है. इस खबर पर बोनी कपूर ने दुख जताया है.

बोनी कपूर ने स्पॉटबॉय से कहा, “सुजाता से मेरी मुलाकात तब हुई थी जब वो श्रीदेवी के साथ काम कर रही थीं. मैं उनसे एक-दो बार ही मिला. उनके बारे में श्री हमेशा मुझसे कहती थीं कि वो बहुत ही अच्छी इंसान हैं. वो बहुत स्वाभ‍िमानी मह‍िला हैं.”

सुजाता कुमार के काम को इंग्लिश विंग्लिश में खूब सराहा गया था. इसके बाद उनके पास कई अच्छे प्रोजेक्ट्स आए थे. वे रांझणा, गोरी तेरे प्यार में जैसी फिल्मों में नजर आईं. सुजाता ने कई टीवी शोज में भी काम किया था. जिनमें होटल किंगस्टन, बॉम्बे टॉकिंग और 24 शामिल हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुजाता metastatic कैंसर से पीड़ित थीं और मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं. उनका कैंसर चौथी स्टेज पर पहुंच चुका था. सुजाता के शरीर के कई ऑर्गन भी फेल हो चुके थे. सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने 18 अगस्त को बहन सुजाता की बीमारी के बारे में ट्वीट किया था.

उन्होंने बताया था कि वो ICU में भर्ती हैं. सुचित्रा ने बहन की सलामती के लिए फैंस से दुआ मांगी थी. बीती रात सुचित्रा ने ट्वीट पर जानकारी दी कि सुजाता ने 19 अगस्त 2018 को रात 11.26 बजे को दुनिया को अलविदा कह दिया. उन्होंने लिखा- “अब जिंदगी पहले की तरह बिल्कुल नहीं हो सकती.”

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube