बोरिस जॉनसन ने साजिद जाविद को अपना वित्त मंत्री बनाया: ब्रिटेने

ब्रिटेने के नए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने 49 साल के साजिद जाविद को अपना वित्त मंत्री बनाया है. साजिद जाविद पाकिस्तानी मूल के है. जाविद का जन्म ब्रिटेन में हुआ है. जाविद को साल 2018 में जब गृह मंत्री बनाया गया तो वह ब्रिटेन के पहले नस्लीय अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले गृहमंत्री बने थे. जाविद पहली बार साल 2010 से ब्रूम्सग्रोव से सांसद चुने गए थे. जाविद के पिता एक वक्त पर बस ड्राइवर रह चुके हैं. उनके पिता साल 1960 में 17 साल की उम्र में पाकिस्तान छोड़कर ब्रिटेन बस गए थे. साजिद का जन्म साल 1969 में ब्रिटेन के रोशडेल नामक कस्बे में हुआ था.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube