बोलीविया जाने वाले भारत के पहले राष्ट्रपति बने कोविंद

नई दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में शुक्रवार को बोलीविया के सांता क्रूज पहुंचे। यहां हवाईअड्डे पर बोलीविया के राष्ट्रपति इवो मोरालेस ने कोविंद का स्वागत किया। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की बोलीविया की पहली यात्रा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को हवाई अड्डे पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्हें सांताक्रूज शहर की चाबी भी भेंट की गई।

बोलीविया में राष्ट्रपति अपने बोलिवियाई समकक्ष इवो मोरालेस के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। यह दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से लैटिन अमेरिकी देश की पहली उच्च स्तरीय यात्रा है। अपनी तीन दिवसीय बोलीविया यात्रा के दौरान राष्ट्रपति भारत-बोलीविया व्यापार मंच की बैठक में भाग लेंगे और सांताक्रूज विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ बातचीत भी करेंगे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube