ब्राजील ने भारत बायोटेक के साथ वैक्सीन समझौते पर किया हस्ताक्षर, टीके की 2 करोड़ डोज खरीदेगा

ब्राजील ने भारत की स्वदेशी वैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक(Bharat Biotech) के साथ वैक्सीन समझौता किया है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 के टीके ‘कोवैक्सीन’ की दो करोड़ खुराक खरीदने के लिए भारत की दवा कम्पनी ‘भारत बायोटेक’ के साथ समझौता किया है। हालांकि, ‘कोवैक्सीन’ के इस्तेमाल को स्थानीय नियामकों ने अभी तक मंजूरी नहीं दी है। ब्राजील की ओर से यह समझौता उस दिन किया गया है, जब ब्राजील में संक्रमण से मौत का आंकड़ा ढाई लाख पर पहुंच गया है।

ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो के प्रशासन ने बताया कि ‘कोवैक्सीन’ टीके की 80 लाख खुराक की पहली खेप मार्च में आएगी। 80 लाख खुराक की दूसरी खेप के अप्रैल में और अन्य 40 लाख खुराक के मई में आने की संभावना है। ब्राजील टीकों की कमी के कारण अपनी 21 करोड़ की आबादी में से केवल चार प्रतिशत लोगों को ही टीके लगा पाया है। देश की दवा कंपनी ‘प्रीसीसा मेडिकामेंटोस’ और ‘भारत बायोटेक’ दोनों में से किसी ने इस समझौते की पुष्टि नहीं की है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube