भाई की फिल्म के गाने पर बहन खुशी के साथ नाचीं जाह्नवी कपूर

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी की डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ जल्द रिलीज होने वाली है। एेसे में फिल्म का प्रचार तेज हो रहा है और इस सिलसिले में जाह्नवी का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।जाह्नवी कपूर

इस वीडियो में जाह्नवी अपनी बहन खुशी के साथ नाचती दिख रही हैं। जो गाना बैकग्राउंड में बज रहा है वो अर्जुन कपूर की फिल्म ‘इशकजादे’ का है।

बता दें कि 11 जून को श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी की डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ। पूरे परिवार के लिए यह एक इमोशनल मोमेंट भी था। बड़े भाई अर्जुन कपूर ने ट्रेलर लॉन्च के पहले जाह्नवी को लेकर इंस्टाग्राम पर एक दिल का छूने और उन्हें एनकरेज करने वाला पोस्ट किया तो बहन खुशी दोपहर में ट्रेलर लॉन्च के दौरान भावुक हो गई। इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अपनी बहन जाह्नवी के सपने को हकीकत में बदलते हुए देख बहन खुशी के आंसू निकल पड़े।

सोशल मीडिया पर इस ट्रेलर लॉन्च का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दोनों बहनें एक-दूसरे को गले लगा रही है और इस भावुक पल पर खुशी के आंसू झलक जाते हैं लेकिन वह मुस्कुराते हुए अपने आप को संभालती है।

करण जौहर के प्रोडक्शन की यह मूवी मराठी फिल्म ‘सैराट’ की हिंदी रीमेक है जिसे शशांक खैतान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के ट्रेलर में भी इनकी केमिस्ट्री और भी ज्यादा गहरी दिखाई दे रही हैं।

हाल ही में एक मैगजीन के लिए हुए अपने इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी ने कहा था कि खुशी मेरा बहुत ध्यान रखती है। अब तो वह कभी-कभी मुझे दुलार देते हुए सुलाती भी है। जाह्नवी ने स्वीकारा कि वह पूरी तरह से मां श्रीदेवी पर निर्भर थी। वह कहती हैं, ‘मैं हमेशा उनके सामने बच्ची थी। मुझे नींद से उठते से ही सबसे पहले अगर कुछ चाहिए था तो वो मम्मी ही थी।’

फिल्म की पूरी कहानी हरियाणा की पृष्ठभूमि पर है, जबकि ‘सैराट’ महाराष्ट्र को ध्यान में रखकर बनाई गई थी। फिल्म में ओनर किलिंग और कास्ट पॉलिटिक्स के मुद्दे को दिखाया जा सकता है। यही वजह है कि फिल्म की कहानी को हरियाणा शिफ्ट किया गया है क्योंकि ऑनर किलिंग के किस्से वहां काफी प्रासंगिक हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube