भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज मध्य प्रदेश के चुनावी दौरे पर

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज मध्य प्रदेश का चुनावी दौरा करेंगे। वह लोकसभा चुनाव में 400 पार के संकल्प की पूर्ति के लिए जनसभा में जनता से भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के हाथ मजबूत करने का आह्वान करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दिन में सबसे पहले मध्य प्रदेश में टीकमगढ़ के राजेंद्र पार्क में सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो सफेद शेरों के लिए विख्यात रीवा शहर में होंगे। वह यहां दोपहर 1ः30 बजे एसएएफ ग्राउंड में पार्टी की जनसभा में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वो रीवा से सटे सतना जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां नड्डा अपराह्न तीन बजे बीटीआई ग्राउंड में भाजपा की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube