भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का आज शाम पांच बजे होगा नई दिल्ली में होगा शुभारंभ

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 का शुभारंभ आज शाम पांच बजे नई दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय विस्तार से होगा। यह जानकारी भाजपा ने आज सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के साथ एक्स हैंडल पर साझा की है।

भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को भी उनके चित्र के साथ साझा किया है। इसमें प्रधानमंत्री ने कहा है-” मैं एक ऐसा छोटा आदमी हूं जो छोटे लोगों के लिए कुछ बड़ा करना चाहता हूं। पार्टी ने लोगों से अपील की है कि दो सितंबर से शुरू हो रहे भाजपा के सदस्यता अभियान से जुड़ें। 88000024 नंबर पर मिस्ड कॉल करें। सदस्य बनें।

भाजपा ने केंद्रीयमंत्री नितिन गडकरी के विचार भी एक्स हैंडल पर साझा किए हैं। उन्होंने कहा है,” दो सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके साथ भाजपा के प्रमुख नेतागण सदस्यता ग्रहण करेंगे। मुझे इस बात का अभिमान है कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। देश को सुखी, समृद्ध, संपन्न और विश्वगुरु बनाना हमारा उद्देश्य है। भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्वगुरु बनने की प्रक्रिया में आगे चल रहा है। इसलिए मैं प्रार्थना करता हूं कि एक बार फिर आप सब सदस्यता ग्रहण कर देश के भविष्य को बदलने में सहयोग करें।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube