भाजपा राज में बिजली बिलों की लूट से आमजन त्रस्त : प्रियंका वाड्रा

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश सरकार की विद्युत व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है। प्रियंका ने शनिवार को ट्वीटर पर लिखा कि भाजपा राज में बिजली बिलों और स्मार्ट मीटरों की लूट से प्रदेश का आमजन बुरी तरह त्रस्त है।

आगे वह लिखती हैं कि मेहनत मजूरी करने वाले एक परिवार को बिजली विभाग ने 19 करोड़ 19 लाख रू. के बिजली बिल का नोटिस थमा दिया। प्रियंका ने प्रदेशवासियों को आश्वासन दिया है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर बिजली बिलों की इस लूट को खत्म किया जाएगा।

गौरतलब हो कि प्रियंका गांधी इस बीच आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए उत्तर प्रदेश में सक्रिय हो गयी हैं। शुक्रवार को वह उत्तर प्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र में दौरे पर थीं। उन्होंने हमीरपुर में किसानों से मुलाकात की थी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube