भारतीय मूल की अनिता बनीं संयु्क्त राष्ट्र एजेंसी की उप कार्यकारी निदेशक

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतरेस ने भारतीय मूल की अनिता भाटिया को यूएन की लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ‘यूएन वीमेन’ का उपकार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। अनिता को रणनीतिक साझेदारी, संसाधन जुटाने और प्रबंधन के क्षेत्र में काफी अच्छा अनुभव है। भाटिया ने कलकत्ता विश्वविद्यालय से इतिहास, येल विश्वविद्यालय से राजनीतिज्ञ विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री और जॉर्ज टाउन विश्वविद्यालय से विधि में ज्यूरिस डॉक्टर इन लॉ की उपाधि प्राप्त की है। वह विश्व बैंक में मुख्यालय और फील्ड में कई वरिष्ठ पदों पर काम किया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले जानी-मानी भारतीय राजनायिक और लैंगिक समानता में काम कर चुकी लक्ष्मी पुरी ने संयुक्त सहायक महासचिव और यूएन वीमेन के उप कार्यकारी निदेशक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube