मंधाना का धमाका जारी, KSL में अब तक सबसे ज्यादा रन बटोरे

भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने महिला क्रिकेट सुपर लीग (KSL) में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 27 गेंद में नाबाद 43 रनों की पारी खेली, जिससे वेस्टर्न स्टॉर्म ने सदर्न वाइपर्स को नौ विकेट से हराया.मंधाना का धमाका जारी, KSL में अब तक सबसे ज्यादा रन बटोरे

वाइपर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 91 रनों पर सिमट गई, जिसके जवाब में वेस्टर्न स्टॉर्म ने 9.3 ओवर में ही एक विकेट गंवाकर (93/1) लक्ष्य हासिल कर लिया.

मंधाना बेहतरीन फॉर्म में चल रही हैं और टी-20 टूर्नामेंट के पहले तीन मैचों में 48, 37 और रिकॉर्ड की बराबरी करने वाली नाबाद 52 रनों की पारी खेल चुकी हैं.

मंधाना ने न्यूजीलैंड की रेचल प्रीस्ट के साथ 54 रन की अटूट साझेदारी कर वेस्टर्न स्टॉर्म को आसान जीत दिलाई.

मंधाना ने KSL की अब तक चार पारियों में सर्वाधिक 180 रन बनाए हैं. उन्हीं की टीम की हिदर नाइट इतनी ही पारियों में 121 रन बना दूसरे स्थान पर हैं.

मंधाना ने KSL में पिछले महीने डेब्यू किया था. महिला क्रिकेट सुपर लीग (Kia Super League- KSL) का आयोजन इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) करता है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube