ममता बदले की भावना से काम कर रही हैं, लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का हक है : राज्यपाल जगदीप धनखड़

राज्यपाल जगदीप धनखड़ : ममता बदले की भावना से काम कर रही हैं। भाजपा अध्यक्ष पर मुख्यमंत्री का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का हक है। बाहरी कहना संविधान का अपमान है।

संविधान की आत्मा पर कितना हमला होगा। ममता से विनती है वो संविधान का पालन करें। ममता भटकेंगी तो मेरे दायित्व की शुरुआत होगी।

ममता संविधान के हिसाब से काम करें। बाहरवाला, अंदरवाला कहना एक खतरनाक खेल है। मुझे विश्वास है कि ममता मेरी बात पर ध्यान देंगी। कल हमले को लेकर डीजीपी को जानकारी दी।  मैं बंगाल में शांति चाहता हूं। ‘

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ शुक्रवार को राज्य की कानून व्यवस्था पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत के संविधान की रक्षा करना मेरी जिम्मेदारी है। पश्चिम बंगाल के लोगों की रक्षा करना मेरा कर्तव्य है। राज्य में कानून व्यवस्था की हालत बेहद खराब है।

ममता बनर्जी को संविधान का पालन करना ही होगा। मानवाधिकार के दिन हुआ हमला मानवाधिकार पर हमला है। कल हुआ हमला लोकतंत्र पर धब्बा है और बेहद शर्मनाक है।

बंगाल में संविधान की मर्यादाएं टूट रही हैं। बंगाल में पुलिस प्रशासन फेल हो गया है। कल की घटना के लिए ममता को माफी मांगनी चाहिए। उन्हें अपना बयान वापस लेना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube