मशहूर दिवंगत बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जान्हवी ने पहले आइटम नंबर से ही लगाई आग….

मशहूर दिवंगत बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर को यूं तो जबरदस्त डांसर के रूप में जाना जाता है। लेकिन फिल्म ‘रूही’ में फर्स्ट टाइम वो एक आइटम गाने में परफॉर्म कर रही हैं। फिल्म का न्यू सांग नदियों पार आज रिलीज कर दिया गया है। जो बाजार में आते ही ट्रेंड करने लगा है। जान्हवी के लटकों-झटकों को देख हर कोई उनके डांस का दीवाना बन गया है। प्रशंसकों को उनका ये अवतार बहुत पसंद आ रहा है।

वही ’नदियों पार को लेट्स द म्यूजिक प्ले अगेन’ पर रिलीज किया गया है। यह सांग रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड करने लगा है। इस सांग को सचिन-जिगर ने रीकंपोज किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका ऑरिजनल सांग रश्मीत कौर तथा शमूर ने गाया था। रूही के इस नए सांग को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। रिलीज होने के कुछ ​वक़्त पश्चात् ही इसके व्यूज लाखों में पहुंच गए हैं।

वही दूसरी तरफ जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए निरंतर स्टनिंग लुक में दिखाई दे रही हैं। जिसमे उनकी अदाएं देख प्रशंसक दीवाने हो रहे हैं। वैसे भी जान्हवी का फैशन सेंस हर बार एक्सपर्ट की प्रशंसा लूटने में सफल होता है। इस बार भी जब वो सजधज कर बाहर आईं तो डांस का उनके ऊपर से नजरें हटाना कठिन हो गया। फिल्म रूही के प्रमोशन के लिए जान्हवी ऑफ शोल्डर नीले रंग के लांग गाउन में नजर आई। जिसमे उनकी अदाएं हर किसी को दीवाना बना रही थीं।

YouTube player

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube