महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर करें 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन

देशभर में आज रविवार, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। आज के पावन दिन पर लोग भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। सभी मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का रुद्रभिषेक हो रहा है।

महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में आज 10 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। काशी के विश्वनाथ मंदिर में रात 2:15 बजे मंगला आरती की गई और रात 3:30 बजे मंदिर दर्शन के लिए खुल गया। यहां रात से ही भक्तों की लंबी लाइन लगी है।

उज्जैन में दूल्हा बने महाकाल

महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में आज 10 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल को दूल्हे की तरह सजाया गया है। भगवान के श्रृंगार के लिए तीन क्विंटल फूल आए हैं।

महाशिवरात्रि के मौके पर यहां लगातार 44 घंटे दर्शन-पूजन होगा। लगातार दर्शन चलने की वजह से शयन आरती नहीं होगी। महाशिवरात्रि पर साल में एक बार होने वाली भस्म आरती भी 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे होगी।

काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती

बनारस में भी महाशिवरात्रि की धूम मची है। हर कोई भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन है। काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान विश्वेश्वर की मंगला आरती हुई।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube