महिमा चौधरी ने की पीएम मोदी की तारीफ

कंगना रनौत से लेकर अक्षय कुमार तक बॉलीवुड के कई कलाकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। महिमा चौधरी ने भी प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की है। महिमा ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उनकी प्रेरणा हैं।

महिमा ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा, ‘विदेशों हमारी इज्जत कितनी बढ़ गई है। हर कोई भारत को वैसे ही देख रहा है जैसे हम अमेरिका को देखते थे।’ भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है। देश के युवाओं को प्रधानमंत्री से काफी उम्मीदें हैं।
महिमा ने कहा, ”दूसरे देशों को देखो वे पड़ोसी देशों से कितना लड़ रहे हैं। हमारे पास शांति है। आप शांति से अपना काम कर सकते हैं। इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है। वे बहुत प्रेरणादायक हैं। वे कहां से आए हैं और किस तरह से आगे बढ़े हैं। उन्हें देखकर हर किसी को ऐसा लगता है कि मैं भी कुछ बन सकता हूं। लोगों को ऐसे प्रेरित करने की ताकत कम ही लोगों में होती है। वे हर दिन 24 घंटे काम करते हैं। कई बार जब मैं थक जाती हूं तो उन्हें प्रेरणा मानती हूं, मैं सिर्फ एक घर चला रही हूं, वो एक देश चला रहे हैं।”
उन्होंने मोदी सरकार की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना पर भी टिप्पणी की। महिमा ने कहा, ‘यह छोटी-सी बात थी, उनके एक नारे ने लोगों के सोचने का तरीका बदल दिया। इसका असर गांवों तक पहुंचा।’

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube