महिला मरीजों को सीएम नीतीश ने दी बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने होली को लेकर महिला मरीजों के लिए बड़ा एलान किया है। महिला मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसलिए उन्होंने राज्य के सबसे बड़े अस्पताल में बेडों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि बिहार में बेहतर स्वास्थ्य के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार लगातार विस्तार कार्य कर रही है इसके लिए एनडीए सरकार की तरफ से पुनर्विकास योजना के तहत हर राज्य के लगभग सभी अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। सीएम नीतीश कुमार ने पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए 90 अतिरिक्त बेड बढ़ाने की घोषणा की है।

हाईटेक इलाज की सुविधा दी जायेगी
स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पीएमसीएच में इलाज करवाने आने वाली महिलाओं को हाईटेक इलाज की सुविधा दी जायेगी। प्रसव, स्त्री रोग संबंधी सर्जरी और अन्य जटिल उपचार के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बेड बढ़ने से न केवल इलाज आसान होगा, बल्कि मरीजों को बेहतर निगरानी और सुव्यवस्थित देखभाल भी मिल सकेगी। इसके अलावा महिला वार्ड में साफ सफाई का भी खास ख्याल रखा जा रहा है। हाल ही में पीएमसीएच में सुविधा विस्तार के तहत 1117 बेड वाले दो अस्पताल टावर का निर्माण किया गया है।

कब तक चालू होगी एयर एम्बुलेंस के उतरने की सुविधा
वहीं विभाग ने 2029 तक पीएमसीएच में चल रहें सभी विकास व विस्तार कार्य को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही पीएमसीएच में इलाज के लिए रेफर किये गये गंभीर मरीजों के लिए बेहतर उपचार के लिए एयर एम्बुलेंस के उतरने की व्यवस्था भी विकसित की जा रही है। उम्मीद है कि आने वाले एक-दो महीने में इसको चालू कर दिया जायेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संकल्प अब बिहारवासियों को किसी प्रकार के इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही बिहार बेहतर शिक्षा, उद्योग व स्वास्थ्य सुविधा में दिन-प्रतिदिन उन्नति कर रहा है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube