मां श्रीदेवी का राष्ट्रीय पुरस्कार लेने पिता बोनी कपूर के साथ दिल्ली पहुंचीं जाह्नवी और खुशी, देखें तस्वीरें

आज दिल्ली में 65वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसका हिस्सा बनने के लिए बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ राजधानी में पहुंच गए हैं। बीते दिनों ही राष्ट्रीय पुरस्कार के विजेताओं के नामों की घोषणा की गई थी, जिसमें दिवंगत अभिनेत्री को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था। आज बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों के साथ श्रीदेवी के इस पुरस्कार को ग्रहण करेंगे। श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार बीते साल रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘मॉम’ के लिए दिया जा रहा है।

जब सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए श्रीदेवी के नाम की घोषणा हुई थी तब पूरे कपूर परिवार ने ज्यूरी का धन्यावद कहा था और श्रीदेवी को याद किया था। कपूर परिवार ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया था, ‘हमें बहुत ही खुशी हो रही है कि ज्यूरी ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए श्रीदेवी के नाम का चुनाव किया है। हमारे परिवार के लिए यह बहुत ही खास मौका है। श्रीदेवी अपनी हर एक फिल्म पर समान रूप से मेहनत करती थीं, जो उनकी सभी 300 फिल्मों में दिखती भी है। वो न केवल एक बेहतरीन अदाकारा थीं बल्कि एक कमाल की मां भी थीं। यह मौका श्रीदेवी की एवीचमेंट्स को सेलीब्रेट करने का है। श्रीदेवी आज हमारे साथ भले ही नहीं हैं लेकिन वो अपने पीछे एक बहुत बड़ी विरासत छोड़ गई हैं। जो किसी न किसी रूप में हमेशा जिंदा रहेगी।’

SHA_6001

SHA_5996

SHA_6001

SHA_6012

बेटी जाह्नवी के डेब्यू को लेकर काफी उत्साहित थीं श्रीदेवी:

आपको बता दें कि श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर बहुत ही जल्द फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। इस फिल्म को करण जौहर के बैनर तले बनाया जा रहा है। बताया जाता है कि श्रीदेवी बेटी के डेब्यू को लेकर इतनी उत्साहित थीं कि वो करण से पल-पल की खबर लेती रहती थीं। उनका सपना था कि उनकी बेटी बड़ी स्क्रीन पर अदाकारी करे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube